समाचार ब्यूरो
20/02/2022  :  12:28 HH:MM
भारतीय तैराक और टोक्यो ओलम्पियन श्रीहरि नटराज ने ‘चैंपियंस से मिलो’ पहल को आगे बढ़ाया; स्कूली बच्चों से मिलने के लिए बंगलुरू का भ्रमण किया
Total View  892

भारतीय तैराक और टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले चुके श्रीहरि नटराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘चैंपियंस से मिलो’ पहल के लिए 19 फरवरी, 2022 को बंगलुरू के आर. वी. गर्ल्स हाई स्कूल का भ्रमण किया।

कर्नाटक राज्य में पहली बार यह विशेष स्कूल भ्रमण अभियान हुआ, इससे पहले ओलम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया ने क्रमशः गुजरात और हरियाणा का भ्रमण किया था और ओलम्पियन नाविक वरुण ठक्कर तथा केसी गणपति ने तमिलनाडु के स्थानीय स्कूलों का दौरा किया था।

युवा ओलम्पिक तैराक ने देश में इस तरह की पहल के महत्व के बारे में बताया, क्योंकि इससे देश में खेलों को प्रोत्साहन देने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह अनुभव वास्तव में खासा अच्छा रहा और इस पहल का शुरू होना अच्छी बात है। इससे बच्चों को खेलों, फिटनेस, पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को समझने में खासी सहायता मिलेगी। इससे न सिर्फ बच्चों को बल्कि देश में खेलों के विकास को भी खासा प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा,“यह पहल वास्तव में बच्चों के लिए प्रेरणादायी होने वाली है और उम्मीद है कि इससे हम और अधिक युवाओं से खेल तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की उम्मीद कर सकते हैं।” श्रीहरि ने विद्यार्थियों से ‘संतुलित आहार’, फिटनेस के महत्व पर बात की और उन्होंने अपनी खानपान की आदतों और खुराक से जुड़ी बातें साझा कीं। संवाद के बाद, श्रीहरि ने बैडमिंटन में हाथ आजमाया और कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों के साथ कुछ खेल खेले।








Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2811050
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज