समाचार ब्यूरो
10/08/2023  :  17:15 HH:MM
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
Total View  552


चेन्नई- हॉकी इंडिया ने कार्यकारी बोर्ड की 100वीं बैठक में गुरुवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिये प्रस्तावित बिग बैंग मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय मॉडल को मंज़ूरी दे दी।


हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप टिर्की ने बैठक के बाद कहा, “ पिछले महीने हमने अपनी मार्केटिंग एजेंसी द्वारा प्रस्तावित एचआईएल पुनरुद्धार योजनाओं की समीक्षा करने के लिये बैठक बुलाई थी। आज कार्यकारी बोर्ड ने हॉकी इंडिया लीग के लिये बिग बैंग मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित वित्तीय मॉडल को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी। हम इस नतीजे पर पहुंचे कि एजेंसी को आधिकारिक तौर पर हॉकी इंडिया लीग के लिये बाजार में कदम रखने दें। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बहुत उच्च गुणवत्ता वाली हॉकी का उत्पादन करना है, जो खेल को और भी ऊपर उठाने में मदद करेगा।

डॉ टिर्की की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह और कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा भी उपस्थित थे। दोनों को स्मारक स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

महासचिव सिंह ने डॉ टिर्की की बात से सहमति जताते हुए कहा, “ मेरा मानना ​​है कि हॉकी इंडिया लीग न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में इस खेल के विकास के लिये महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों को भी प्रतिस्पर्धा करके अपने खेल को ऊपर उठाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है।

उन्होंने कहा, “ कौशल और रणनीतियों का यह अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान न केवल खिलाड़ियों की क्षमताओं में सुधार करता है बल्कि खेल की गहरी समझ को भी बढ़ावा देता है, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2795175
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज
एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के लिये 18-सदस्यीय टीम घोषित