समाचार ब्यूरो
27/05/2023  :  20: 15 HH:MM
मलेशिया मास्टर्स : प्रणय फाइनल में, सिंधु बाहर
Total View  2347


 à¤•ुआला लंपुर- भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने उनके प्रतिद्वंदी क्रिश्चियन आदीनाता के रिटायर हर्ट होने के बाद शनिवार को मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली, जबकि पीवी सिंधु सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया टुनजुंग से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयीं।


प्रणय सेमीफाइनल मैच में आदीनाता से 19-17 से आगे चल रहे थे, जब इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने रिटायर होने का फैसला लिया। आदीनाता एक शॉट खेलने की कोशिश में अपने घुटने के बल गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें व्हीलचेयर पर कोर्ट से बाहर ले जाना पड़ा।

खिताबी मुकाबले में प्रणय का सामना चीनी ताइपे के लिन चू यी, या चीन के वेंग होंग यांग से होगा।

दूसरी ओर, विश्व रैंकिंग में नंबर पांच पर काबिज़ टुनजुंग ने 44 मिनट चले सेमीफाइनल में विश्व नंबर 13 सिंधु को 21-14, 21-17 से हरा दिया।

सिंधु ने इससे पहले टुनजुंग के खिलाफ हुए सातों मुकाबले जीते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी से रैंकिंग में आगे निकल चुकीं टुनजुंग यहां अतीत को पीछे छोड़कर खेलती हुई नज़र आयीं।

पहले गेम में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ब्रेक तक 11-10 से आगे चल रही थीं, लेकिन ब्रेक के बाद 12-12 पर बराबरी करने के बाद टुनजुंग तेज़ी से आगे निकल गयीं। सिंधु ने 19-13 से पिछड़ने के बाद एक पॉइंट अपने पक्ष में किया, लेकिन वह टुनजुंग को पहला गेम जीतने से नहीं रोक सकीं।

दूसरे गेम में भी सिंधु और उनकी प्रतिद्वंदी ने एक दूसरे को बराबर परेशान किया, लेकिन टुनजुंग ब्रेक तक 11-10 से आगे निकलने में सफल रहीं। टुनजुंग के तेजतर्रार फुटवर्क के आगे सिंधु यह बढ़त समाप्त नहीं कर सकीं और हार के साथ मलेशिया में उनका सफर समाप्त हुआ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9212137
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज