समाचार ब्यूरो
17/05/2023  :  22:15 HH:MM
खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताः सिंह
Total View  1472


शिमला - लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। युवाओं को नशे और तनाव से दूर रखने के लिए खेल उचित माध्यम है।

 

इसके चलते युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सितंबर और अक्टूबर में ग्रामीण ओलंपियाड आयोजित करने जा रहा है जिसमें 40 हजार युवा भाग लेंगे।

 

कैबिनेट मंत्री बुधवार को यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल के खेल मैदान में 5वीं वाइस चांसलर टी20 क्रिकेट एंप्लॉय टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

 

इस दौरान उन्होंने खेल मैदान के विस्तार, रख-रखाव और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के विस्तार के लिए विभाग की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में खेल के लिए अधोसंरचना को मजबूत करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में कोच के दर्जनों पद खाली चल रहे हैं। विभाग की तरफ से जल्द ही इनको भरने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में भी निखार आएगा।

 

समापन समारोह के अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों को 25 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों सहित खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने सभी विजेता और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1367465
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज