समाचार ब्यूरो
15/04/2023  :  20:45 HH:MM
दिल्ली की लगातार पांचवीं हार
Total View  358


 बेंगलुरु- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (50) के अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से मात दी।


आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 151 रन तक ही पहुंच सकी।

कोहली ने 34 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की सहायता से 50 रन बनाते हुए आरसीबी को मजबूत शुरुआत दी, हालांकि टीम का मध्यक्रम इसका लाभ नहीं उठा सका। शुरुआती 12 ओवर में 110 रन बनाने वाली आरसीबी मध्यक्रम की असफलता के कारण अंतिम आठ ओवर में 64 रन ही जोड़ सकी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 175 रन का मामूली लक्ष्य भी दिल्ली के लिये बहुत बड़ा साबित हुआ। दिल्ली ने अपने तीन विकेट मात्र दो रन के स्कोर पर गंवा दिये, जबकि 53 रन पर उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गयी। मनीष पांडे ने 38 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन बनाये लेकिन उनके आउट होते ही मेहमान टीम की सभी उम्मीदें भी समाप्त हो गयीं।

यह आईपीएल के पांच मैचों में दिल्ली की पांचवीं हार है और वह अब भी अंक तालिका में खाता नहीं खोल सकी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9966996
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज