समाचार ब्यूरो
29/03/2023  :  23:43 HH:MM
धोनी की कप्तानी करना चुनौतीपूर्ण था, पर उन्होंने मदद की : स्मिथ
Total View  354

गौरतलब है कि आईपीएल 2017 में स्मिथ को राइज़िंग पूने सुपरजायंट्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, जबकि धोनी इस टीम के विकेटकीपर थे।

मुंबई- ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2017 में धोनी की कप्तानी करना चुनौतीपूर्ण थालेकिन 'कैप्टन कूलका रवैया उनके लिये मददगार साबित हुआ।

गौरतलब है कि आईपीएल 2017 में स्मिथ को राइज़िंग पूने सुपरजायंट्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी थीजबकि धोनी इस टीम के विकेटकीपर थे। आईपीएल 2016 के लीग स्टेज में बाहर होने के बाद फ्रेंजाइजी ने 2017 में बेहतर प्रदर्शन किया और स्मिथ की अगुवाई में फाइनल तक पहुंची।

स्मिथ ने धोनी की कप्तानी करने के बारे में कहा, "वह (धोनी) इतने लंबे समय में इतना कुछ हासिल करने में सक्षम रहे हैंवह निश्चित रूप से इस खेल को खेलने वाले सबसे अच्छे क्रिकेटरों में से एक हैं। जब मुझे फोन करके बताया गया कि वे चाहते हैं कि मैं कप्तानी करूंतो मेरे लिये यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। लेकिन उस सीजन में धोनी बहुत ही शानदार खेले। उन्होंने हर तरह से मेरी मदद की। वह एक बेहतरीन आदमी हैं। उनकी कप्तानी करना मेरे लिये एक शानदार अनुभव थालेकिन साथ ही बहुत चुनौतीपूर्ण भी था।"
उन्होंने कहा "मुझे नहीं पता था कि शुरू में क्या उम्मीद की जाएधोनी ने हर उस टीम की कप्तानी की जिसके लिये वह खेले। लेकिन हांमुझसे कप्तानी करने के लिये कहा गया तो पहले तो मैं थोड़ा चौंक गया। मुझे समझ नहीं आया कि क्या कहूं। मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने धोनी से इस बारे में बात कीयह थोड़ा अजीब थालेकिन एक बार धोनी से मेरी बात होने के बाद सब सही हो गया। जिस तरह से उन्होंने उस साल टीम की अगुवाई करने में मेरी मदद की वह अविश्वसनीय था। इसके लिए मैं उन्हें जितना धन्यवाद दूं कम है।"
स्मिथ ने बताया कि धोनी भले ही उस साल कप्तानी के किरदार में नहीं थेलेकिन उन्होंने विकेट के पीछे रहकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को लगातार समर्थन दिया और खेल से जुड़ा अपना दृष्टिकोण साझा किया। स्मिथ इस साल आईपीएल में किसी टीम का हिस्सा नहीं हैंहालांकि वह स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते नज़र आयेंगे। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबले से होगी।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8111880
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज