समाचार ब्यूरो
29/03/2023  :  23:41 HH:MM
हॉकी इंडिया देश भर में बांटेगा 11,000 हॉकी स्टिक
Total View  347

हमारा उद्देश्य उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपकरण प्रदान करना है जो उन्हें हॉकी करियर के शुरुआती चरणों में उनके विकास में मदद कर सके।”

 नई दिल्ली- हॉकी इंडिया ने भारत भर में खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिये अपनी राज्य सदस्य इकाइयों और हॉकी अकादमियों को 11,000 से अधिक हॉकी स्टिक, 3,300 हॉकी बॉल और अन्य महत्वपूर्ण खेल सुरक्षा उपकरण वितरित करने की घोषणा बुधवार को की।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा कि यह पहल इस देश में नवोदित हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर बनने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में महत्वाकांक्षी हॉकी खिलाड़ियों को उनके करियर के शुरुआती दौर में उचित उपकरण मिले। देश भर में सदस्य इकाइयों और विभिन्न हॉकी अकादमियों को उचित संसाधनों से लैस करने की पहल की गयी है, जो भारत के सभी क्षेत्रों में खिलाड़ियों के विकास में मदद करेगी।
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हॉकी इंडिया की सभी सदस्य इकाइयां और हॉकी अकादमियां उन सभी चीजों से सुसज्जित हों जिनकी उन्हें खेल का विकास करने के लिये आवश्यकता है। हमारे पास देश के सभी क्षेत्रों में प्रतिभा की भरमार है। हमारा उद्देश्य उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपकरण प्रदान करना है जो उन्हें हॉकी करियर के शुरुआती चरणों में उनके विकास में मदद कर सके।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2069333
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज