समाचार ब्यूरो
22/05/2023  :  21:30 HH:MM
हेज़लवुड डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये फिट : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
Total View  2395


 à¤®à¥‡à¤²à¤¬à¤°à¥à¤¨- ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी तेज गेंदबाज जॉश हेज़लवुड ने भारत के खिलाफ सात जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है और कंगारुओं को उम्मीद है कि वह शीर्ष मुकाबले में हिस्सा ले सकेंगे।


ईएसपीएन क्रिकइन्फो की ओर से सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा, "जॉश हेज़लवुड अपने हालिया मैच के बाद हल्का दर्द महसूस करने के कारण पिछले सप्ताहांत आईपीएल से लौटे। कुछ दिन आराम करने के बाद वह पिछले हफ्ते गेंदबाजी के लिये लौट आये और डब्ल्यूटीसी एवं एशेज़ टेस्ट शृंखला के लिये धीरे-धीरे अपना कार्यभार बढ़ायेंगे। हेज़लवुड को डब्ल्यूटीसी और एशेज़ के लिये फिट माना जा रहा है।"

उल्लेखनीय है कि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ने वाले हेज़लवुड पिछले एक साल में चोटों के कारण कई मौकों पर क्रिकेट से दूर रहे हैं। इस साल आरसीबी के लिये उन्होंने मात्र तीन मैच खेलकर नौ ओवर फेंके। ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत से भिड़ने के बाद 16 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट शृंखला में इंग्लैंड का सामना भी करना है।

अगर हेज़लवुड डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये फिट नहीं रह पाते, तो ऑस्ट्रेलिया के पास माइकल नेसर और शॉन एबॉट के रूप में दो अन्य विकल्प मौजूद हैं। नेसर और एबॉट इंग्लैंड के घरेलू काउंटी क्रिकेट में क्रमशः ग्लैमोर्गन और सरी के लिये खेल रहे हैं और डब्ल्यूटीसी फाइनल से पूर्व ऑस्ट्रेलिया के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2362761
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज