समाचार ब्यूरो
12/05/2023  :  21:02 HH:MM
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने तीन पदकों के साथ खत्म किया अभियान
Total View  2367


 à¤¤à¤¾à¤¶à¤•ंद- भारतीय मुक्केबाज दीपक भोरिया और निशांत देव ने शुक्रवार को यहां विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने-अपने करीबी सेमीफाइनल मुकाबले हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष किया।


दीपक को 51 किग्रा वर्ग के करीबी सेमीफाइनल में बाउट रिव्यू होने के बाद फ्रांस के बिलाल बेनेमा के हाथों 3-4 की हार का सामना करना पड़ा। कज़ाकस्तान के अस्लनबेक शिम्बेरगेनोव ने 71 किग्रा वर्ग में निशांत को 5-2 से मात दी।

इससे पूर्व, एशियाई चैंपियनशिप मेडलिस्ट मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने घुटने की चोट के कारण सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद कांस्य से संतोष किया था।

हुसामुद्दीन को क्वार्टरफाइनल बाउट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें दर्द और सूजन का सामना करना पड़ा। मेडिकल टीम द्वारा घुटने की चोट की गंभीरता को जांचने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि वह शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल बाउट में भाग नहीं लेंगे।

भारत ने विश्व चैंपियनशिप में अपना अभियान तीन कांस्य पदकों के साथ समाप्त किया, जो अब तक इस वैश्विक आयोजन में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत अब विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में एक रजत और नौ कांस्य सहित कुल 10 पदक जीत चुका है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2096895
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज