समाचार ब्यूरो
03/05/2023  :  21:32 HH:MM
आईपीएल से सन्यास मगर मैने तो अभी तय नहीं किया: धोनी
Total View  2396


 à¤²à¤–नऊ- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में भी नजर आ सकते हैं।


इकाना स्टेडियम पर बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टास जीतने के बाद क्रिकेटर से कमेंटेटर बने न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ गेंदबाज डेनी मारसन ने मजाकिया अंदाज में धोनी से पूछा “ क्या आप अपना आईपीएल के अपने अंतिम सत्र का लुत्फ उठा रहे हैं, इस पर हाजिर जवाब धोनी ने अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ जवाब दिया “ यह आपने तय किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है। मैने फिलहाल अभी इस बारे में कुछ तय नही किया है।”

गौरतलब है कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद से उनके इंडियन प्रीमियर लीग से भी सन्यास लेने की अटकले शुरू हो चुकी हैं। आज इकाना स्टेडयिम पर हजारों की तादाद में प्रशंसक धोनी की हौसलाफजाई करने आये थे। सात जुलाई को धोनी 42 साल की उम्र पूरी कर लेंगे। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4222603
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज