समाचार ब्यूरो
02/05/2023  :  17:56 HH:MM
विश्व चैंपियनशिप : आशीष की विजयी शुरुआत
Total View  2366


 à¤¤à¤¾à¤¶à¤•ंद - भारतीय मुक्केबाज आशीष चौधरी ने विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप के पहले चरण में ईरान के मैसम गेशलागी को हराकर अपने अभियान का जोरदार आगाज किया।


पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन आशीष ने 80 किग्रा के मुकाबले में अपने ईरानी प्रतिद्वंदी को 4-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

आशीष ने हाल ही में थाईलैंड ओपन में रजत पदक भी जीता था।

फ्रांस के सोफियान ओउमिहा, जापान के टोमोया त्सुबोई और सिवोनरेट्स ओकाज़ावा, अजरबैजान के लोरेन अल्फोंसो, कजाकिस्तान के सकेन बिबोसिनोव और क्यूबा के योएनलिस हर्नांडेज़ मार्टिनेज और जूलियो ला क्रूज़ के रूप में सात विश्व चैंपियनों सहित 104 देशों के कुल 640 मुक्केबाज़ विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।

ये मुक्केबाज 51 किग्रा, 57 किग्रा, 63.5 किग्रा, 71 किग्रा, 80 किग्रा और 92 किग्रा सहित छह श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे और स्वर्ण पदक विजेताओं को दो लाख डॉलर रुपये से सम्मानित किया जायेगा। उपविजेता को एक रजत पदक और एक लाख डॉलर मिलेंगे, जबकि दोनों कांस्य-पदक विजेताओं को 50,000 अमेरिकी डॉलर से सम्मानित किया जाएगा।

विश्व चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम :

गोविंद साहनी (48 किग्रा), दीपक भोरिया (51 किग्रा), सचिन सिवाच जूनियर (54 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (63.5 किग्रा), आकाश सांगवान (67 किग्रा), निशांत देव (71 किग्रा) , सुमित कुंडू (75 किग्रा), आशीष चौधरी (80 किग्रा), हर्ष चौधरी (86 किग्रा), नवीन कुमार (92 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (92+ किग्रा)।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4088782
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज