समाचार ब्यूरो
31/03/2023  :  23:28 HH:MM
तटस्थ स्थान पर विश्वकप के मैच खेलने की कोई चर्चा नहीं की: सेठी
Total View  2373

पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि किसी भी स्तर पर उनके बोर्ड ने एक दिवसीय विश्वकप में पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थान पर रखने के विचार को किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मंच पर नहीं रखा है।

 à¤‡à¤¸à¥à¤²à¤¾à¤®à¤¾à¤¬à¤¾à¤¦- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साफ किया है कि उसने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के तटस्थ स्थान पर खेलने अथवा हाइब्रिड माडल संबंधी विचार किसी भी मंच पर नहीं रखा है।

पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि किसी भी स्तर पर उनके बोर्ड ने एक दिवसीय विश्वकप में पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थान पर रखने के विचार को किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मंच पर नहीं रखा है।

भारत इस साल अक्टूबर और नवंबर में क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा जबकि पाकिस्तान एशिया कप 2023 की मेजबानी करेगा।

कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि पाकिस्तान की टीम अपने विश्व कप मैच तटस्थ स्थानों पर खेलने के बारे में विचार कर रही है। शुक्रवार को जारी एक बयान में सेठी ने साफ किया कि एशिया कप के प्रशासकों के सामने भारत के मैचों को तटस्थ स्थल पर आयोजित करने का प्रस्ताव है लेकिन इस बात का खंडन किया कि विश्वकप में इस तरह के किसी भी उपाय को औपचारिक रूप से आईसीसी के सामने नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा, “ इस मामले पर अभी तक किसी भी आईसीसी फोरम में विचार नहीं किया गया है और न ही इस पर चर्चा की गई है।”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2475599
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज