समाचार ब्यूरो
11/03/2023  :  19:56 HH:MM
रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किये 17000 रन
Total View  2366

अहमदाबाद- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे किये।

अहमदाबाद- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे किये।

रोहित को मैच शुरू होने से पहले इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिये 21 रन की जरूरत थी। उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका जड़कर यह कीर्तिमान रचा। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित हालांकि इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 58 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गये।
साल 2007 में पदार्पण करने वाले रोहित अपने करियर में 438 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 17014 रन बना चुके हैं। रोहित ने अपने सुसज्जित करियर में 47 शतक और 92 अर्द्धशतक जड़े हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2011 में बनाया था।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8027330
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज