समाचार ब्यूरो
27/03/2022  :  15:17 HH:MM
धोनी भविष्य में जडेजा को टीम इंडिया का बनाना चाहते हैं कप्तान'
Total View  2362


पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपने का सही फैसला किया है क्योंकि भारत के पूर्व कप्तान ऑलराउंडर को न केवल इस फ्रैंचाइजी के लिए बल्कि राष्ट्रीय टीम के लिए भी कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहते हैं। चार बार के इंडियन प्रीमियर लीग विजेता कप्तान धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से ठीक पहले सीएसके की अपनी कप्तानी छोड़ दी। धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंपने के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह टीम इंडिया के साथ-साथ चेन्नई की तरफ से भविष्य के कप्तान को तैयार करने की योजना है। धोनी के फैसले का समर्थन करते हुए, पाकिस्तान के 41 वर्षीय पूर्व स्पिनर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि धोनी किस तरह के खिलाड़ी हैं। उनके फैसले हमेशा सही होते हैं। मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 50 ओवर वर्ल्ड कप, टी20 वल्र्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चार बार आईपीएल जीता है। इसके अलावा, कई मैच ऐसे भी हैं जो धोनी के ऑन-फील्ड फैसले के कारण भारत ने जीते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   76068
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज