समाचार ब्यूरो
04/03/2022  :  20:36 HH:MM
दिल्ली में आईटीआई बच्चों को बना रही है हुनरमंद, मॉडर्न लैब बच्चों की अपस्किलिंग में करेगा मदद: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
Total View  2357


केजरीवाल सरकार दिल्ली में टेक्निकल एजुकेशन को बढ़ावा देने व दिल्ली के विद्यार्थियों की अपस्किलिंग के लिए प्रतिबद्ध है| इस दिशा में उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आईटीआई जहाँगीरपुरी में स्टेट ऑफ़ आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस नए अकेडमिक ब्लॉक, शानदार कॉस्मेटोलोजी लैब  व जैक्वार फाउंडेशन के कोलैबोरेशन से तैयार आधुनिक प्लंबिंग लैब का उद्घाटन किया| इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीआई जैसी संस्थानों से ट्रेनिंग लेकर निकलने वाले हुनरमंद छात्र भविष्य की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित तभी बनेगा जब देश का हर युवा स्किल्ड हो, इसलिए डिग्री हासिल करने के साथ साथ  युवाओं को हुनरमंद बनना होगा|  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारे आईटीआई के छात्र अपने स्किल्स की बदौलत बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरियां पा रहे है लेकिन अब ऐसा माहौल तैयार करने की जरुरत है जिससे वो केवल नौकरी करने वाले न बने रहे बल्कि नौकरी देने वाले भी बने और यदि नौकरी कर भी रहे है तो इतने बेहतर ढंग से करे की उनके काम की वजह से सैकड़ों नई नौकरियां तैयार हो|  à¤¶à¥à¤°à¥€ सिसोदिया ने कहा कि आईटीआई में मार्किट की जरूरतों के हिसाब से क्वालिटी लैब स्थापित किए जा रहे है ताकि बच्चों को विभिन्न फील्ड वर्क के लिए हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस मिल सके| उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में प्रोफेशनल कोर्सेज पर फोकस किया जा रहा है| लेकिन आज भी भारत के साथ-साथ कई विकासशील देशों में बच्चों के मन में चाहे-अनचाहे ये बात डाली जाती है कि यदि उन्होंने ग्रेजुएशन नहीं किया तो कुछ नहीं किया| उसके विपरीत विकसित देशों में टेक्निकल एजुकेशन पर फोकस किया जाता है| उन्होंने कहा कि आज जब 8वीं क्लास की एलिजिबिलिटी की कोई नौकरी निकलती है तो उस नौकरी को पाने के लिए हजारों की संख्या में ग्रेजुएट बच्चे लाइन में लगे होते है| ऐसे में उस ग्रेजुएशन की डिग्री का क्या फायदा जो आपको नौकरी न दिला सकें|






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4174476
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित