समाचार ब्यूरो
01/03/2022  :  19:32 HH:MM
कुशीनगर में सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट
Total View  946

घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य धरने पर बैठे
छठे चरण के विधानसभा सभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के चाफ रायपट्टी में रोड शो के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं,  उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना में 20 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नाराज लोगों ने गोड़रिया और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में सड़क जाम कर दी। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।उधर, भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी चौराहे पर कसया-सेवरही मार्ग जाम कर दिया। उनका नेतृत्व भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाया कि सपा कार्यकर्ताओं के बारे में जो ख्याति है, आज का उनका कृत्य भी उसी के अनुरूप है। आज प्रचार का अंतिम दिन अत्यंत संवेदनशील है। घर-घर जनता में यह संदेश पहुंचना चाहिए। सांसद के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए और करीब पौने एक घंटा के बाद धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ रोड शो कर रहे थे। दिन के तकरीबन तीन बजे वह चाफ रायपट्टी में पहुंचे। तभी दूसरी तरफ से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के समर्थक वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे निकल गई। तभी दोनों पार्टियों के समर्थकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें जमकर ईंट-पत्थर चले, कई लोग घायल हो गए। घायलों को दुदही सीएचसी भेजा गया। इस घटना से नाराज सपा कार्यकर्ता गोड़रिया चौराहे पर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर एडीएम देवीदयाल वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9782166
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क