समाचार ब्यूरो
25/02/2022  :  13:47 HH:MM
जंग के चलते यूक्रेन में फंसा मेरठ का युवक, परिजनों ने लगाया केंद्र सरकार पर बेरुखी का आरोप
Total View  1463

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला बोल दिया। मेरठ के कई छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, हमले के बाद वे वहां फंस गए हैं। शहर के मलियाना निवासी उपन्यासकार विनोद प्रभाकर के बेटे प्रियांशु प्रभाकर का 25 फरवरी का टिकट था, लेकिन यूक्रेन में एयरपोर्ट खाली करा लिए गए। जिससे प्रियांशु के भारत आने की उम्मीद को झटका लगा है।

प्रियांशु लगातार फोन पर परिजनों के संपर्क में हैं। प्रियांशु ने परिजनों को बताया सभी भारतीय छात्रों को यूनिवर्सिटी कैंपस में एकत्रित कर लिया गया है, जबकि कैंपस के ऊपर से रूस के लड़ाकू विमान गुजर रहे हैं। हालांकि रूस के हमले का केंद्र सेना है, जिससे वह सुरक्षित हैं। लेकिन खतरा पुरी तरह बना हुआ है। तीन दिन ये युद्ध चलने की आशंका लग रही है।

पिता विनोद प्रभाकर ने कहा हमने तो यूक्रेन की डिग्री लेने भेजा था, अब लगता है कि बेटा प्रियांशु रूस की डिग्री लेकर लौटेगा। उन्होंने मामले में केंद्र सरकार पर बेरुखी करने का आरोप लगाया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6178345
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित