समाचार ब्यूरो
19/02/2022  :  17:48 HH:MM
यूपी में सियासी तापमान बढ़ाएंगे भाजपा के दिग्गज; शाह, राजनाथ और सीएम योगी करेंगे जनसभाएं
Total View  864

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। शाह दोपहर 1 बजे मटौंध मंडी स्थल तिंदवारी, बांदा, 02.45 बजे कमोली, ऊंचाहार और सायं 4 बजे रायबरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे। सायं 05.45 बजे महात्मा गांधी मार्ग, कैंट लखनऊ में प्रबुद्धजन संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पीलीभीत, सीतापुर व लखनऊ के प्रवास पर रहेंगे, जहां कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे रामलीला ग्राउंड, पूरनपुर, 12 बजे रामलीला ग्राउंड बीसलपुर, पीलीभीत, दोपहर 01.30 बजे रेऊसा चौराहे के निकट सीतापुर, 02.30 बजे सिधौली रोड सीतापुर, 03.35 बजे मिश्रिख मेला मैदान, मिश्रिख, सीतापुर और सायं 05.15 बजे बुद्धेश्वर चौराहा, लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को गोंडा और लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 12.15 बजे परसपुर, 1.15 बजे बेलसर, तरबगंज, गोंडा, 3 बजे एपी इंटर कालेज, मनकापुर, गोंडा में जनसभा करेगें। सायं 04.45 बजे 60 फुटा रोड, त्रिवेणीनगर, लखनऊ और सायं 6 बजे पत्रकारपुरम् चौराहा, गोमतीनगर और सायं 7 बजे अमीनाबाद चौराहा, लखनऊ में जनसभा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को बाराबंकी व फतेहपुर के प्रवास पर रहेंगे। जहां कार्यकर्ता संवाद, संगठनात्मक बैठक व जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को फतेहपुर, लखनऊ व रायबरेली के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे गाजीपुर, अयाहशाह, फतेहपुर, दोपहर 12.30 बजे माल, मलिहाबाद, लखनऊ में जनसभा करेंगे। दोपहर 2 बजे हरचंद्रपुर और 3 बजे महराजगंज, रायबरेली में जनसभा करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8623330
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग