समाचार ब्यूरो
27/12/2021  :  16:50 HH:MM
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने ऑनलाइन सेवाओं के उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए आईटी आधारित सिंगल-साइन-ऑन समाधान लागू किया
Total View  807

सिंगल साइन ऑन समाधान को नागरिकों और कर्मचारियों के लिए एकल लॉगिन के माध्यम से ही ई- सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उपलब्ध कराया गया ।
नई दिल्ली, 27 दिसंबर, 2021. कोविड19 महामारी के कठिन समय में, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) अपने नागरिकों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 49 नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान कर रही है। भारत में शहरीकरण की गति और विकास ने शहरी सुशासन के लिए भारी चुनौतियां पेश की हैं, उसी दिशा में ये प्रयास पालिका परिषद द्वारा प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से लोगों की सुविधा के लिए तकनीकी समाधान उपलब्ध करा कर सेवाओं को बेहतर ढंग से प्रदान किये जाने का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

इसी क्रम में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने अपनी नागरिक सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और नागरिकों /कर्मचारियों / पेंशनभोगियों और अन्य लोगों (जब और तब जिन्हें आवश्यक हो) की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के लिए सिंगल साइन ऑन (एसएसओ) समाधान को पहचान पहुंच प्रबंधन के अंतर्गत लागू किया है, जो  इंटरनेट और इंट्रानेट के माध्यम से एप्लिकेशन एक्सेस करने में मदद करेगा ।  SSO एक ऐसी डिजिटल पहचान है, जिसका उपयोग सभी नागरिक सेवाओं से संबंधित ऑनलाइन अनुप्रयोगों के लिए किया जा सकता है।

इस सिंगल-साइन-ऑन समाधान में 49 नागरिक सेवाओं और 3 परिषद कर्मचारी सेवाओं को पंजीकरण करने के बाद एकल लॉगिन के माध्यम से सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उपलब्ध कराया गया है, इससे नई दिल्ली नगरपालिका परिषद पहली ऐसी नगरपालिका है, जिसने अपने क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ उनके कर्मचारियों को सेवाएं प्रदान करने के लिए सिंगल-साइन-ऑन (एसएसओ) सेवाओं को लागू किया है। इससे अब नागरिक और कर्मचारी- यूआरएल https://www.sso.ndmc.qov.in पर जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

कोविड से उत्पन्न स्थिति में लॉकडाउन अवधि के दौरान पालिका परिषद ने नागरिकों के साथ-साथ अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सेवाओं की संख्या में वृद्धि करने के ऐसे प्रयास प्रारम्भ किये ,जिससे उनके लिए शारीरिक रूप से परिषद कार्यालयों में आने की आवश्यकता कम से कम हुई या समाप्त हो गई।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने नागरिकों को समान, गैर-विवेकाधीन और पारदर्शी तरीके से नागरिक सेवाएं प्रदान करने में दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार के लिए ई-गवर्नेंस और एम-गवर्नेंस को लागू करने में प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप के माध्यम से कई आईटी आधारित पहल की हैं, जिससे इनकी पहुंच में सुधार और मजबूती आयी है ।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अनेक बाधाओं की सीमाओं को पार करते हुए वेबसाइट ही नही अपितु  मोबाइल प्लेटफॉर्म पर नागरिकों के साथ उनकी सेवाओं और आदान - प्रदान को अधिक से अधिक मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इसी अनुसरण में
पालिका परिषद ने नागरिकों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट पर 49 ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं।

 
 
 
 
 
 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7063208
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित