02/02/2022  :  11:45 HH:MM
प्रधानमंत्री ने बहरीन साम्राज्य के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री महामहिम शाही प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की
Total View  2450

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहरीन साम्राज्य के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री महामहिम शाही प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। महामहिम शाही प्रिंस सलमान ने भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी।

दोनों नेताओं ने भारत और बहरीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि इस संबंध ने राजनीतिक, व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। भारत और बहरीन 2021-22 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कोविड महामारी के दौरान बहरीन में भारतीय समुदाय की उत्कृष्ट देखभाल करने और उनकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बहरीन के नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा का अभिवादन किया और महामहिम शाही प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा, क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री को जल्द से जल्द भारत की यात्रा पर आने का अपना निमंत्रण दोहराया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8769583
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क