समाचार ब्यूरो
26/01/2022  :  17:41 HH:MM
योग शिक्षिका मीनाक्षी अग्रवाल ने कपाल भांति,अनुलोम विलोम, कर्णरोगान्तक ओर प्रणायाम का अभ्यास कराया और इसके लाभों की चर्चा की। 73 वें गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती वीना वोहरा ने ध्वज फहराया व उपस्थित सभी साधकों ने राष्ट्रीय गान गाया।उन्होंने गणतंत्र दिवस पर संस्थान की ओर से साधकों को बधाई दी ओर अपने संदेश में कहा की देश को आजाद कराने के लिए हमारे कई क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगायी है ताकि हम सब चैन की नींद सो सकें।देश भक्ति की मिसाल हैं वे सभी वीर जिन्होंने देश को आजाद करवाया।हम सब के अंदर भी देश भक्ति होनी चाहिए,देश सेवा का कोई भी अवसर मिले तो उसे खोना नहीं चाहिए। समारोह के मुख्य अतिथि श्री मंगल सिंह ने अपने सम्बोधन में साधकों को कहा कि सृष्टि के आरम्भ से महाभारत काल तक सारे संसार में वेदों का ज्ञान उपलब्ध था।ज्ञान का केन्द्र आर्यावर्त (भारत) होता था। हमारे देश की संस्कृति बहुत पुरानी है संसार के लोग चारित्रिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए भारत के ऋषियों व विद्वानों के पास नालंदा तक्षशिला विश्वविद्यालय में आते थे,आप भी योग साधना और प्राचीन ऋषि मुनियों की विद्या को ग्रहणकर राष्ट्र में अहम भूमिका निभा सकते हैं। योग शिक्षिका श्रीमती विभा शर्मा, दर्शना मेहता,सुमन अग्रवाल, सीमा अग्रवाल,अनीता गुप्ता,मीनू अग्रवाल आदि ने देशभक्ति के गीतों को सुनाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर दिया।
Total View  774

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आज प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा वे राजा-महाराजा हैं, उनका मेरे जैसे छोटी बिरादरी के ग़रीब आदमी का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनना रास नहीं आ रहा था इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि ये नयी कांग्रेस है जिसमें संघर्ष करने वाले ही रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के जमीनी मुद्दों पर श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ता जुटे रहे, लाठियां खाई, जेल गए, मुकदमें झेले। वे खुद कई बार जेल गये, लेकिन आरपीएन सिंह कभी सड़क पर नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि अब ये अफवाह फैलायी जा रही है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी जा रहे हैं लेकिन उनके ख़ून के हर क़तरे पर कांग्रेस पार्टी का अहसान है जिसने एक ग़रीब घर  के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वे मरते दम तक राहुल गांधी के सिपाही बने रहेंगे।

आरपीएन सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अति पिछड़े, गरीब, किसान, मजदूर के बेटे को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया, इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया ? वर्ष 2013 में जब वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री थे, एक गरीब कांग्रेस कार्यकर्त्ता को तमकुही राज में पुलिस ने बुरी तरह मार-पीटा। जब मैंने इस घटना के विरोधस्वरूप आंदोलन शुरू किया, तो आरपीएन सिंह मुझ पर लगातार दबाव बनाते रहे कि आप लड़ाई मत लड़ो, संघर्ष मत करो, लेकिन मैंने लड़ाई लड़ी। 2015 में समाजवादी पार्टी की सरकार में गन्ना किसानों के मुद्दे पर आंदोलन को लेकर जेल गया। कांग्रेस पार्टी ने आरपीएन सिंह को बहुत कुछ दिया, मंत्री बनाया, सम्मान दिया, लेकिन बतौर पार्टी नेता, वह न तो वह मुझसे मिलने जेल में आए, न कोई आंदोलन किया और न ही कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी की।


श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जब मैं उत्तर प्रदेश में सदन में कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता था तो खनन माफिया के खिलाफ धरना दिया था। 6 महीने तक आंदोलन किया। सरकार ने मुझे देवरिया जेल भेज दिया, तब भी माफियाओं के समर्थन में आरपीएन सिंह ने मुझ पर अनेक दबाव बनाए। लेकिन खनन के पट्टे की मैंने लड़ाई लड़ी और उसे निरस्त कराया। इस पूरे मुद्दे पर आरपीएन सिंह गायब थे। कभी भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के सुख, दुःख में खड़े नहीं हुए। कभी भी कांग्रेस पार्टी के नेता बतौर जनता के मुद्दों पर लड़ाई नहीं लड़ी।

उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह कहते हैं कि मैंने 32 साल तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। मैं पूछता हूं, आरपीएन सिंह का कांग्रेस पार्टी के प्रति क्या योगदान रहा? उनकी पहचान कांग्रेस पार्टी ने बनाई, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पद दिया, मान-सम्मान दिया फिर कहां उपेक्षा हुई? कांग्रेस पार्टी ने जब प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका दिया और आरपीएन सिंह ने मना कर दिया, तो कांग्रेस पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रभारी बनाया। आज आरपीएन सिंह को सैंथवार और पिछड़े वर्ग की याद आ रही है, लेकिन सच यही है कि वह अपने को क्षत्रिय के रूप में पेश करते रहे हैं। जिसे अपनी जाति से शर्म आए, वह पिछड़ों का नेता नहीं हो सकता है। उनको चिढ़ इस बात से है कि कांग्रेस पार्टी ने एक गरीब, मजदूर, सामान्य परिवार के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। उनको चिढ़ इस बात से है कि एक मद्धेशिया, कांदू परिवार, जो नमक बेचते हैं, चाय-पकौड़ी-समोसा बेचते हैं, जो भूजा-मूंगफली बेचते हैं, उस परिवार, समुदाय का बेटा अध्यक्ष बन गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6457064
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग