समाचार ब्यूरो
25/01/2022  :  20:10 HH:MM
लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना जरूरी - मण्डलायुक्त
Total View  889

सहारनपुर दिनांक 25 जनवरी मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम. ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यालय में कार्यरत सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
“हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें”। उन्होनें कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

श्री लोकेश एम. ने कहा कि जागरूक मतदाता अपने देश के लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त बनाने में अपने मताधिकार का प्रयोग करता है ताकि देश में समृद्धि, शांति और परस्पर सहयोग की भावना को बल मिल सके। इसके साथ ही उन्होने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की पूरे विश्व में चर्चा होती है और इसका लोहा विश्व के सभी देश मानते है। हमारा देश विश्व का विशालतम लोकतंत्रात्मक देश है।
शपथ कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन श्री डी0पी0सिंह, अपर आयुक्त श्री बी0पी0राम तथा आयुक्त कार्यालय के अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7569703
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित