समाचार ब्यूरो
20/12/2021  :  21:22 HH:MM
मोदी सरकार का असली चाल, चरित्र और चेहरा दुनिया के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो गया है: श्रीनिवास बी वी
Total View  842

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेके भारतीय युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।


 नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2021: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेके केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि भाजपा की क्रोनोलॉजी देश समझ चुका है, अब भाजपा की 'कुचलो और बर्बाद करो' की नीति नहीं चलेगी। देश लखीमपुर खीरी नरसंहार में मृत किसानों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के प्रिय मंत्री लखीमपुर खीरी नरसंहार से कुछ दिन पहले 'सुधर जाओ, नहीं तो सुधार देंगे' की धमकी दे रहे थे और इसके कुछ दिन बाद लखीमपुर खीरी नरसंहार को अंजाम दिया जाता है। प्रधानमंत्री के भाषण सत्य से परे होते हैं, भाषणों में किसानों की तारीफ करने वाले प्रधानमंत्री बताएं- लखीमपुर खीरी नरसंहार के अभियुक्त के पिता को मंत्री पद से बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं? लखीमपुर खीरी नरसंहार में मंत्री पुत्र की संलिप्तता साबित हो चुकी है, इसके बाद भी सरकार और प्रशासन अन्याय करने में लगी है इसलिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा की राजनीति के अपराधीकरण के बारे में 2014 के चुनाव से पूर्व मोदी जी कितनी बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे, लेकिन आज उनकी सरकार अपराधी प्रवृति के लोगों के संरक्षण में सबसे आगे खड़ी है। मोदी सरकार का असली चाल, चरित्र और चेहरा दुनिया के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। जनता को यह बात समझ नहीं आ रही है कि मोदी सरकार ऐसे अपराधी प्रवृति के गृह राज्य मंत्री को बचा क्यों रही है। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार का 'खेल' जनता अच्छे से समझ रही है। लखीमपुर खीरी नरसंहार कांड के दोषियों को बचाने के लिए सरकार जिस स्तर पर उतर आई है किसी से छिपा नहीं है। गृह राज्यमंत्री को अब तक पद से बर्खास्त ना करके भाजपा आलाकमान ने अपना किसान विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा की जब तक ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी इस्तीफा नहीं देते तब तक हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि पूरा देश आज यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर मोदीजी की क्या मजबूरी है, जो वह अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त नहीं कर पा रहे हैं। अजय मिश्र टेनी को लेकर जो प्यार पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दिखा रहे हैं, उसे देशवासी ना कभी भुला पाएंगे ना माफ कर पाएंगे। अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेके सांसद भवन पर प्रदर्शन करने जा रहे थे की जब दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को रोक लिया और कई कार्यकर्त्ताओं को हिरासत में भी लिया है। 

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव शिवी चौहान, विनीत कंबोज, हेमंत उगले, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1624787
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग