समाचार ब्यूरो
16/12/2021  :  22:29 HH:MM
जब तक लखीमपुर के किसानों के साथ न्याय नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा: श्रीनिवास बी वी।
Total View  869

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेके भारतीय युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।



  नई दिल्ली, 16 दिसंबर 2021: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की इस्तीफे की मांग को लेके केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि भाजपा की क्रोनोलॉजी देश समझ चुका है, अब भाजपा की 'कुचलो और बर्बाद करो' की नीति नहीं चलेगी। देश लखीमपुर खीरी नरसंहार में मृत किसानों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के प्रिय मंत्री लखीमपुर खीरी नरसंहार से कुछ दिन पहले 'सुधर जाओ, नहीं तो सुधार देंगे' की धमकी दे रहे थे और इसके कुछ दिन बाद लखीमपुर खीरी नरसंहार को अंजाम दिया जाता है। प्रधानमंत्री के भाषण सत्य से परे होते हैं, भाषणों में किसानों की तारीफ करने वाले प्रधानमंत्री बताएं- लखीमपुर खीरी नरसंहार के अभियुक्त के पिता को मंत्री पद से बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं? लखीमपुर खीरी नरसंहार में मंत्री पुत्र की संलिप्तता साबित हो चुकी है, इसके बाद भी सरकार और प्रशासन अन्याय करने में लगी है इसलिए आवाज उठाना जरूरी है। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार का 'खेल' जनता अच्छे से समझ रही है। लखीमपुर खीरी नरसंहार कांड के दोषियों को बचाने के लिए सरकार जिस स्तर पर उतर आई है किसी से छिपा नहीं है। गृह राज्यमंत्री को अब तक पद से बर्खास्त ना करके भाजपा आलाकमान ने अपना किसान विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा की जब तक ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी इस्तीफा नहीं देते तब तक हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं। 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1077885
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित