|
||||
कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 367वां दिन | ||||
|
||||
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज 157.91 करोड़ (1,57,91,63,478) के आंकड़े को पार कर गया। आज शाम 7 बजे तक 68 लाख (68,95,050) से ज्यादा टीके की खुराक दी गई। कोविड टीकाकरण के तहत चिन्हित श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए 'प्रीकॉशन डोज' लगाने के अभियान के तहत अब तक पात्र आयु समूह को 50 लाख(50,56,277) से अधिक खुराक दी गई हैं। देर रात में दिनभर की अंतिम रिपोर्ट आने पर दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। | ||||
|