समाचार ब्यूरो
25/08/2023  :  16:52 HH:MM
63वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 28 अगस्त से
Total View  184


नयी दिल्ली - ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित 63वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (एनईए) का उद्घाटन 28 अगस्त को यहां किया जायेगा।

अकादमी के अध्यक्ष प्रो वी नागदास ने आज यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि अभिनेता मनोज जोशी इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें लेखक, निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और चाणक्य का किरदार निभाने वाले चंद्रप्रकाश द्विवेदी विशेष अतिथि होंगे और प्रख्यात समकालीन कलाकार वासुदेव कामत सम्मानित अतिथि होंगे।
उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में बीस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकारों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस पुरस्कार के तहत एक पट्टिका, प्रमाण पत्र और 2 लाख रुपये नकद प्रदान किए जायेंगे।
अकादमी अपने 69 वर्षों के इतिहास में पिछले 63 वर्षों से राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। 1954 में स्थापित इस अकादमी ने हाल ही में (5 अगस्त 2023) को अपना 69वां स्थापना दिवस मनाया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4004443
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित