समाचार ब्यूरो
23/08/2023  :  23:44 HH:MM
योगी ने दी इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई
Total View  2022


लखनऊ- देश के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 03 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इस बड़ी सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है1


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा “ चंद्रयान 3 की सफलतम सॉफ्ट लैंडिग नये भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन् है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है जो अब तक किसी ने नहीं किया”

उन्होंने कहा “ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो अब तक दुनिया के लिए असंभव था, विजनरी नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने वह संभव करके दिखाया है। वसुधैव कुटुंबकम के पवित्र भाव के साथ आज की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को ढेर सारी बधाई। पूरे प्रदेश और देशवासियों को इस सफलता की हृदय से शुभकामनाएं , जय हिंद।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक और सफलता का बड़ा कदम बढ़ाया है। भारत ने जो कर दिखाया उसकी विश्व में किसी को उम्मीद नहीं थी। आज भारत के लिए बहुत बड़े गर्व का दिन है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4420226
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित