समाचार ब्यूरो
23/08/2023  :  23:16 HH:MM
इस पल का का गत चार साल से इंतजार कर रहा था: के सिवन
Total View  159


नयी दिल्ली- चंद्रयान -3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के सिवन ने कहा कि यह अच्छी खबर है, जिसका वे गत चार साल से इंतजार कर रहे थे।


श्री सिवन ने कहा,“हम इस शानदार सफलता को देखकर वास्तव में उत्साहित हैं। इसके लिए हम पिछले चार वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह सफलता हमारे और पूरे देश के लिए अच्छी खबर है।

श्री सिवन 2019 में लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 मिशन के समय इसरो के प्रमुख थे।

देश का दूसरा चंद्र मिशन केवल आंशिक रूप से सफलरहा क्योंकि अंतिम क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था।

चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री सिवन ने कहा कि केंद्र सरकार भी हमारे साथ है और वे भी इस खुशी के पल को देखकर खुश होंगे।

इस मिशन पर दुनिया की पैनी नजर पर उन्होंने कहा,“चंद्रयान-3 का विज्ञान डेटा सिर्फ भारत के लिए नहीं है, यह वैश्विक वैज्ञानिकों के लिए भी है।

उन्होंने कहा,“वैज्ञानिक इस डेटा का उपयोग विश्व स्तर पर नई चीजों की खोज के लिए करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4591788
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित