22/08/2023  :  16:52 HH:MM
उत्तर प्रदेश से राज्य सभा की रिक्त एक सीट के लिए 15 सितम्बर को होगा उप चुनाव
Total View  2456


 

नयी दिल्ली- निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए निर्वाचित सदस्य श्री हरद्वार दुबे के निधन के कारण रिक्त हुई एक सीट के लिए उप चुनाव 15 सितम्बर को कराने की मंगलवार को घोषणा की।

आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इस उप चुनाव के लिए अधिसूचना 29 अगस्त को जारी की जाएगी, नामांकन पत्र पांच सितम्बर तक भरे जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच छह सितम्बर को की जाएगी और नामांकन आठ सितम्बर तक वापस लिए जा सकेंगे।

आयोग ने कहा है कि आवश्यक होने पर मतदान शुक्रवार 15 सितम्बर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे की जाएगी।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार इस उप चुनाव की प्रक्रिया 19 सितम्बर तक संपन्न करा दी जाएगी।

राज्य सभा की यह सीट श्री दुबे के आकस्मिक निधन के कारण 26 जून 2023 से रिक्त है, श्री दुबे का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 तक था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2705213
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित