समाचार ब्यूरो
14/12/2021  :  18:39 HH:MM
लूटेरी सरकार साबित हो रही है मोदी सरकार: श्रीनिवास बी वी
Total View  886

कमरतोड़ महंगाई व सांसदों के अनैतिक रूप से निलंबन के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।



 नई दिल्ली, 14 दिसंबर 2021: आज भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में बढ़ती कमरतोड़ महंगाई व सांसदों के अनैतिक रूप से निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।  इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि महंगाई से देश में मचा है हाहाकार, जेबकतरी सरकार साबित हो रही है मोदी सरकार। आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में खुदरा महंगाई 4.48% से बढ़कर 4.91% पर पहुंच गई। फल से लेकर सब्जियों तक सबकी कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। आम आदमी की जिंदगी महंगाई के दलदल में फंस कर लगातार मुश्किल होती जा रही है। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई जनता पर कहर बरपा रही है। घरेलू गैस सिलेंडर जनता की पहुंच से दूर होता जा रहा है। प्रधानमंत्री अपने मित्रो के लिए 'अच्छे दिन' लाए हैं और जनता को सिर्फ 'महंगे दिन' थमाए हैं और अब इन 'महंगे दिन' का जनता हिसाब लेगी। देश पीएम मोदी और उनकी सरकार के झूठ और जुमलों से तंग आ चुका है। जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाकर और भारी टैक्स वसूल कर सरकार, अपना खजाना भर रही है फिर भी देश का कर्ज बढ़ रहा है। देशवासियों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। 'मेक इन इंडिया' का नारा लगाने वाली सरकार के दौरान 2014 से नवंबर 2021 के दौरान 2,783 कंपनियों ने अपना कारोबार समेट लिया है। यह जानकारी खुद सरकार ने लोकसभा में दी है। केंद्र सरकार की सभी नीतियां एक जुमला बन कर रह गई है। 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिन मुद्दों पर सदन में विपक्ष बहस करना चाहती है, उनपर बहस नहीं करने दी जाती। जहां विपक्ष आवाज़ उठाने की कोशिश करता है, उन्हें निलंबित कर दिया जाता है। न तो प्रधानमंत्री सदन में आते है और न ही सदन को सही तरीके से चलने देते है, यह लोकतंत्र और देश की जनता के अधिकारों का अपमान है और सरकार की इस लोकतंत्र विरोधी कृत्य के खिलाफ हम सड़को पर लड़ते रहेंगे। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रजातंत्र की परिभाषा ही बदल दी है। मोदी सरकार की लूटनीति ने देश की जनता को तोहफे में महंगाई दी है। मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता को लूट रही है। अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अपनी आवाज बुलंद की। 

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7316945
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित