समाचार ब्यूरो
21/08/2023  :  20:04 HH:MM
मुर्मु ने दिया जल के कुशल प्रबंधन की जरूरत पर बल
Total View  137


नयी दिल्ली- राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सोमवार को केन्द्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों से जल संसाधनों के स्वस्थ विकास और जल के कुशल प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि जल सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।


श्रीमती मुर्मु सोमवार को इस सेवा के अधिकारियों के एक दल को राष्ट्रपति भवन में संबोधित कर रही थी। यह दल उनसे मिलने आया था।

राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों से कहा कि जल संसाधन प्रबंधन सभी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। उन्होंने कहा, ‘जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों का योगदान देश प्राकृति और मानव निर्मित जल संकट से निपटने के लिए अधिक सशक्त बना सकता है।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि जल संसाधनों के टिकाऊ विकास और जल का कुशल प्रबंधन जल सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक विकास में वृद्धि और बढ़ते शहरीकरण व विकास के साथ, उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बदलते रुझान ने पहले ही जल क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है ऐसे में जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों से मौजूदा और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1082704
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित