समाचार ब्यूरो
18/08/2023  :  18:05 HH:MM
वृक्षारोपण अभियान के तहत शाह ने लगाया चार करोड़ वां पौधा
Total View  278


नयी दिल्ली - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रेटर नाेएडा स्थित ग्रुप सेंटर में गृह मंत्रालय के अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान के तहत चार करोड़वें पौधे का रोपण किया।


श्री शाह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ विभिन्न परिसरों में 165 करोड़ रूपए की लागत से 15 नवनिर्मित भवनों और इमारतों का ई-उद्घाटन भी किया। इनमें 57 करोड़ रूपए की लागत से 102 त्वरित कार्य बल में 220 पारिवारिक आवास इकाईयों का निर्माण, 17 करोड़ रूपए की लागत से ग्रुप सेंटर, रायपुर में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण, 16 करोड़ रूपए की लागत से भर्ती प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर में प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्ड और परेड ग्राउंड, 11 करोड़ रूपए की लागत से ग्रुप सेंटर, रायपुर में 240 मैन बैरक का निर्माण और देश के विभिन्न हिस्सों में अस्पताल, जिम, मेस, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कैंटीन आदि का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव और केन्द्रीय पुलिस बलों के महानिदेशकों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस बलों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले यह तय किया गया था कि दिसंबर, 2023 से पहले हम 5 करोड़ वृक्ष लगाएंगे और इन्हें बड़ा कर दुनिया को समर्पित करेंगे। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जवानों और उनके परिजनों ने इस असंभव दिखने वाले काम को संभव करने के लिए वृक्ष को अपना दोस्त माना और उनकी देखभाल के लिए समय निकाला। उन्होंने कहा, “ आज 4 करोड़वां पौधा, वो भी पीपल का, लगाया गया है। चार करोड़ हरे-भरे वृक्षों के माध्यम से पृथ्वी को हरा-भरा करने में सभी पुलिस बलों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। यह अभियान पुलिस बल की शौर्यगाथा के साथ-साथ पृथ्वी के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति उनकी संवेदना की एक नई गाथा लिखेगा।

श्री शाह ने कहा कि पांच करोड़ वृक्ष लगाने का 'अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान' पर्यावरण संरक्षण के एक महाकुंभ की तरह है। उन्होंने कहा कि पुलिस बलों के जवानों ने वीरता, बलिदान, त्याग और परिश्रम से देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा को हमेशा चाक चौबंद रखा है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, सीमा सुरक्षा और सीमाओं पर स्थित प्रथम गाँवों में जन सुविधाएं पहुँचाने के साथ-साथ अब पुलिस बल वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व काम कर रही हैं। प्राकृतिक आपदाएं हों या फिर कोरोना जैसी महामारी,पुलिस बलों ने जान की परवाह किए बिना जनता पर आए हर संकट में साथ खड़े रहने का जज़्बा दिखाया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है, आज लगाया गया एक वृक्ष आने वाली कई पीढ़ियों को ऑक्सीजन देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है, इससे ओज़ोन की परत को नुकसान हो रहा है और इसके कारण भविष्य में सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी, जिससे पृथ्वी मानव जीवन के लिए सुरक्षित नहीं रह सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे बचाव का एकमात्र रास्ता है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष रोपित किए जाएं और कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम से कम हो।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5688839
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित