समाचार ब्यूरो
17/08/2023  :  21:39 HH:MM
वृक्षारोपण अभियान में चार करोड़वां पौधा लगायेंगे शाह
Total View  237


नयी दिल्ली - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के ग्रेटर नोएडा स्थित परिसर में चार करोड़वां पौधा लगाएँगे।


गृह मंत्री बल के 8 विभिन्न परिसरों में 15 नवनिर्मित भवनों तथा इमारतों का ई-उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने 12 जुलाई 2020 को इस वृहद और अनूठे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया था।

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने वर्ष 2020 से 2022 तक केवल तीन वर्ष के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3 करोड़ 55 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। केन्द्रीय पुलिस बलों के लिए इस वर्ष में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके फलस्वरूप इस अभियान के तहत कुल पौधारोपण की संख्या 5 करोड़ हो जाएगी जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समग्र राष्ट्र के प्रयासों में पुलिस बलों के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है। यह धरती माता के प्रति उनकी सच्ची कृतज्ञता का प्रतीक बनकर भी उभरेगा।

वृक्षारोपण अभियान के तहत जलवायु के अनुरूप लगाये जाने वाले पौधों की संख्या और प्रजातियों का आंकलन किया गया और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि लगाये जाने वाले पौधे यथा संभव देसी प्रजातियों के हों और कम से कम पचास प्रतिशत पौधे लम्बी आयु ,100 वर्ष से अधिक के हों। पौधों की प्रजातियों के चयन में यह भी ध्यान रखा गया कि वे आरोग्य वर्धक और पर्यावरण की दृ्ष्टि से लाभकारी हों।

केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा , राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ-साथ भविष्य के कार्यों में पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण को शामिल रखने के दृढ़ संकल्प को दोहराते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6446377
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित