समाचार ब्यूरो
16/08/2023  :  23:44 HH:MM
कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं करती है तो ‘इंडिया’ में रहने का औचित्य नहीं: आप
Total View  188


 

नयी दिल्ली - आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि कांग्रेस अगर दिल्ली में उनके साथ गठबंधन नहीं करती है तो उनका इंडियागठबंधन में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार को कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं बनाना चाहती हैं तो उनकी पार्टी का इंडियागठबंधन में जाने का कोई मतलब नहीं है। यह समय की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि इंडियागठबंधन की अगली बैठक में शामिल होना है या नहीं।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा इस तरह की बातें तो आती रहेंगी। जब इंडियाके सभी दल एक साथ बैठेंगे, सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे, सभी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व आमने-सामने बैठकर चर्चा करेंगे, तब पता चलेगा कौन सी पार्टी को कौन सी सीटें मिलती हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की यहाँ हुई एक अहम बैठक के बाद अलका लांबा ने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए यहाँ की सभी सात सीटों पर काम करेगी। एआईसीसी दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने हालाँकि इस मामले में सफ़ाई देते हुए कहा कि बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बैठक में चुनाव या गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। इंडिया गठबंधन की कोई भी चर्चा केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में ही होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1424595
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित