16/08/2023  :  19:36 HH:MM
बांके बिहारी मंदिर के निकट हुई दुर्घटना पर अखिलेश ने जताया शोक
Total View  2449


लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के निकट एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत पर बुधवार को गहरा शोक व्यक्त किया।


श्री यादव ने हादसे पर दु:ख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री यादव ने भाजपा सरकार से मलबे में दब जाने से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के समुचित इलाज की व्यवस्था किये जाने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मथुरा समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था देखी। महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने स्थानीय चिकित्सालय में एमआरआई मशीन न होने की जानकारी सीएमओ को दे दी है। भाजपा सरकार को तत्काल घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4057959
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित