समाचार ब्यूरो
16/08/2023  :  20:55 HH:MM
पुस्तकालय का नाम बदलने से नेहरू की विरासत कम नहीं होगी : कांग्रेस
Total View  223


नयी दिल्ली- कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय-एनएमएमएल का नाम भले ही सरकार ने बदल दिया है लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जो काम किए हैं और उसका जाे विस्तार है वह कभी कम नहीं होगा, उनकी विरासत चिरस्थायी है।


कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां जारी एक बयान में कहा आज से एक प्रतिष्ठित संस्थान को नया नाम मिल गया है। विश्व प्रसिद्ध नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय-एनएमएमएल अब प्रधानमंत्री स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय-पीएमएमएल बन गया है।

उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा, “प्रधानमंत्री मोदी भय, हीन भावना और असुरक्षा से भरे नज़र आते हैं, विशेष रूप से तब, जब बात हमारे पहले और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री की आती है। उनका एकमात्र एजेंडा नेहरू और नेहरूवादी विरासत को ग़लत ठहराना, बदनाम करना, तोड़ मरोड़कर पेश करना और नष्ट करना है। उन्होंने एनको मिटाकर उसकी जगह पीलगा दिया है। यह पीवास्तव में पेटीनेस यानी ओछापन और पीव चिढ़ को दर्शाता है।

श्री रमेश ने कहा लेकिन वह स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू के व्यापक योगदान और भारतीय राष्ट्र-राज्य की लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, वैज्ञानिक और उदार नींव डालने में उनकी महान उपलब्धियों को कभी भी कम नहीं कर सकते। चाहे इन उपलब्धियों पर श्री मोदी और उनके लिए ढोल पीटने वाले जितना हमला करते रहें। लगातार हो रहे हमलों के बावजूद, जवाहर लाल नेहरू की विरासत दुनिया के सामने जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8050730
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित