समाचार ब्यूरो
10/08/2023  :  18:17 HH:MM
खड़गे ने मणिपुर हिंसा पर सदन में बोलने के लिए मोदी को दिया धन्यवाद
Total View  214


नयी दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर हिंसा पर लोकसभा में अपनी बात रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि वह पहले ऐसा कर लेते तो संसद का समय बचता और महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होती।


श्री खड़गे ने कहा कि जब श्री मोदी ने मणिपुर को लेकर संसद में अपनी बात कह ही दी थी तो सत्र के आखिर में उन्हें सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यह परंपरा ठीक नहीं है और लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है।

उन्होंने कहा धन्यवाद प्रधानमंत्री जी, आख़िरकार आपने मणिपुर हिंसा पर सदन में अपनी बात रखी। हमें भरोसा है कि मणिपुर में शांति बहाली की गति तेज़ होगी, राहत शिविरों से लोग अपने घरों को लौटेंगे। उनका पुनर्वास होगा, उनके साथ इंसाफ होगा।

आपने अगर अपना राजहठ और अहंकार पहले त्याग दिया होता तो संसद का कीमती समय बचता। अहम विधेयक अच्छी चर्चा के साथ पास होते।

श्री खड़गे ने कहा हमें तकलीफ है कि मणिपुर हिंसा जैसे अभूतपूर्व मुद्दे पर विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव जैसे संसदीय हथियार का उपयोग करना पड़ा। लेकिन सदन का उपयोग भी आपने चुनावी रैली के रूप में किया। आखिरी दौर में लोक सभा में कांग्रेस के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी का निलंबन किया गया जो बेहद अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है। ये सत्ता के अहंकार और दुर्भावना को दर्शाता है। ये परंपरा संविधान और संसदीय लोकतंत्र दोनों के लिए बहुत घातक सिद्ध होगी। हम इसकी घोर निंदा करते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3238461
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित