मुंबई- बॉलीवुड के किंग
खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। शाहरूख खान इन दिनों दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में
काम कर रहे हैं। फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।पोस्टर में शाहरुख खान,नयनतारा और विजय
सेतुपति नजर आ रहे हैं। पोस्टर में शाहरुख और विजय अपने रोबीले अंदाज में तो
नयनतारा हाथ में गन लिए दिख रही हैं।
पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एसआरके -
नयनतारा - विजय सेतुपति: 'जवान' का नया पोस्टर
यहां है... जवान के नए पोस्टर में एसआरके, नयनतारा और विजय
सेतुपति शामिल हैं। ये फिल्म... गुरुवार, 7 सितंबर,
2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु
भाषा में रिलीज होगी।
|