समाचार ब्यूरो
11/08/2023  :  15:35 HH:MM
पाकिस्तान में पोलियो कर्मियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या
Total View  142


इस्लामाबाद- उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीकाकरण कार्मियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया, जिससे एक पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

उन्होंने बताया कि घटना तब हुई जब अज्ञात बंदुकधारियों ने बुधवार को प्रांत के बन्नू जिले के मिरयान इलाके में पोलियो कर्मियों पर गोलीबारी की।
पुलिस के अनुसार, यह हमला प्रांत में पांच वर्ष से कम उम्र के लगभग 27 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए सप्ताह भर चलने वाले अभियान के तीसरे दिन हुआ। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है।
पुलिस ने कहा कि अपराधी हमला करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आसपास के इलाकों में खोजी अभियान शुरू किया है।
अगस्त माह में यह दूसरी बार है जब पोलियो कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने वाले पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह देश के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में बंदुकधारियों ने पोलियो कर्मियों की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7424500
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित