समाचार ब्यूरो
09/08/2023  :  19:35 HH:MM
आदिवासियों का शोषण जारी है मणिपुर की घटना इस बात का जीता जागता उदाहरण है :राजद
Total View  204


रांची- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर आज रजद के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के द्वारा वंचित समाज की आदिवासी महिलाओं को जो अपने मेहनत के बल पर अपने परिवार का भरण पोषण करती है ऐसी आदिवासी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धू कानों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात महिलाओं को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष अनीता यादव ,प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ,युवा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, अरशद अंसारी, कार्यालय प्रभारी शालिग्राम पांडे , राम भजन सिंह इत्यादि मौजूद थे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने समस्त आदिवासी समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुरमू जी आदिवासी समाज से है पर उतने ही दुख की बात है कि आज भी हमारे समाज में आदिवासियों का शोषण जारी है मणिपुर की घटना इस बात का जीता जागता उदाहरण है। रंजन यादव जी ने बधाई देते हुए कहा कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाते हुए देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। कमलेश यादव जी ने अपने बयान में कहा झारखंड के आदिवासी देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है। जब भारत के लोग आजादी की लड़ाई से कोसों दूर थे तब झारखंड की धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध का बिगुल बजा दिया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   634795
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित