09/08/2023  :  15:49 HH:MM
धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गाने का वीडियो
Total View  2452


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मैंने पूछा चांद से देखा हैं कहीं...' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।


धर्मेंद्र हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्मी गाने के साथ खुद भी गाते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र फिल्म 'अब्दुल्ला' का गाना 'मैंने पूछा चांद से देखा हैं कहीं...' गाते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'दोस्तों, खुद को खुश रखने के लिए और आप सभी का मनोरंजन करने के लिए। सुखी स्वस्थ जीवन जीने का यही जीवंत तरीका है। धर्मेंद्र के इस वीडियो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9959316
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित