समाचार ब्यूरो
07/08/2023  :  15:47 HH:MM
अक्षरा सिंह का गाना ‘हमार जान महादेव’ रिलीज
Total View  286


मुंबई- भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री -गायिका अक्षरा सिंह का गाना हमार जान महादेव रिलीज हो गया है।


हमार जान महादेव’, गाना स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आईं हैं। वहीं, गाना हमार जान महादेवको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूं। भोले बाबा की पूजा -अर्चना तो मैं करती ही हूं, साथ में उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं। हमार जान महादेवभी सुंदर और कर्णप्रिय है। मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें। और इसे अपने परिवार के लोगों के साथ-साथ दोस्तों को भी सुनाएं। यही मेरी गाने की सफलता होगी।

हमार जान महादेवका गीत मनोज मतलबी ने बनाया है। गाने के संगीतकार गोविंद ओझा हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   941550
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज