समाचार ब्यूरो
04/08/2023  :  20:30 HH:MM
डीसीडब्ल्यू ने दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया
Total View  209


नयी दिल्ली - दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।


आयोग ने कहा उसे सूचित किया गया दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय से अपने घर लौट रही नाबालिग लड़की का कथित रुप से अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया।

डीसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि आरोपी उसे अपने साथ ले जा रहे थे तो लड़की से उनके साथ जाने से मना कर दिया तो वह उसे जबरदस्ती नजदीक के पार्क में ले गए और उससे दुष्कर्म कर वहां से भाग गए। लड़की फटे हुए कपड़ों में अपने घर पहुंची और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। उसकी हालत देखकर मां उसे डीसीडब्ल्यू महिला पंचायत लेकर आई।

बयान में कहा गया है कि आयोग ने लड़की और उसके परिवार की सहायता की। लड़की फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती है और उसे लगी गंभीर चोटों के कारण उसका ऑपरेशन किया गया है।

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल , सदस्यों किरण नेगी और वंदना सिंह के साथ आज अस्पताल में पीड़िता से मिलीं। सुश्री मालीवाल ने पीड़िता के परिजनों से भी बातचीत की।

सुश्री मालीवाल ने कहा, 'हम नियमित अंतराल पर ऐसे जघन्य मामलों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में एक 03 साल की बच्ची के साथ भी उसके स्कूल में यौन उत्पीड़न किया गया था. ये कब रुकेगा। मैंने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की है। हम परिवार के साथ हैं और पीड़िता और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।'






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1354535
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित