समाचार ब्यूरो
16/01/2022  :  14:15 HH:MM
पिछले चार दिनों से सूर्य देव के दर्शन न होने से परेशान लोगों को शनिवार दोपहर सूर्यदेव के दर्शन होने से राहत मिल सकी। लोग अपने घरों की छतों तथा पार्क में पर बैठे दिखाई दिये, जहां उन्होने सर्दी से राहत महसूस की
Total View  2023

शामली। पिछले चार दिनों से लगातार पड रही भीषण ठंड से शनिवार दोपहर सूर्यदेव के दर्शन होने से राहत मिल सकी, लेकिन थोडी देर बाद ही आसमान में बादल छा जाने के बाद मौसम और ठंडा हो गया और शीत लहर के चलने से लोगों की कंपकंपी बनी हुई थी। शाम होते होते भीषण ठंड और कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया और लोगों घरों में दुबक गए।
शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस रहा। पिछले चार दिनों से सूर्य देव के दर्शन न होने से परेशान लोगों को शनिवार दोपहर सूर्यदेव के दर्शन होने से राहत मिल सकी। लोग अपने घरों की छतों तथा पार्क में पर बैठे दिखाई दिये, जहां उन्होने सर्दी से राहत महसूस की, लेकिन जैसे जैसे शाम होती गई ठंड का प्रकोप भी बढने लगा। देर शाम होते ही सर्द हवाओं व घने कोहरे ने शहर को पूरी तरह से चपेट में ले लिया, जिसके बाद बाजारों में दूेरी तक खुलने वाली दुकाने भी जल्द बंद हो गई थी और लोग घरों की ओर जाते दिखे। सडकों पर घरा कोहरा छा जाने से वाहन चालकों ने रास्ते ही रूकना मुनासिब समझा। कई स्थानों पर लोग ठंड से बचाव का अलाव का सहारा लेते नजर आये। चाय की दुकानों पर भी दिनभर भीड लगी रही।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3121167
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित