समाचार ब्यूरो
11/12/2021  :  05:06 HH:MM
चले जयपुर और मिलकर आवाज उठाए और बढ़ती महंगाई से निजात पाएं: श्रीनिवास बी वी।
Total View  927

भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ जयपुर में 'महंगाई हटाओ रैली' देश की एक ऐतिहासिक रैली साबित होगी: श्रीनिवास बी वी।



 नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2021: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने देश भर के सभी युवाओं से आह्वान किया की कल 12 दिसंबर को जन जागरण अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में होने वाली महंगाई हटाओ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या से हिस्सा ले। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई के कारण पेट्रोल डीजल, सब्जी, एलपीजी व अन्य खाद्य सामग्री की कीमतें ने जनता की कमर तोड़ दी है। महंगी कीमते जनता की जेब काट रही हैं। भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। इसलिए भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जयपुर में 'महंगाई हटाओ रैली' में सभी को हिस्सा लेना चाहिए। देश के कोने कोने से लाखो की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कल इस महारैली में हिस्सा लेने जयपुर पहुंच रहे है। 

उन्होंने यह भी कहा कि देश को गरीबी के दलदल में झोंककर, शोषित और वंचितों का हक मारकर, गरीब-शोषित-वंचित की चिंता की बात करना सरासर अन्याय नहीं तो और क्या है। देश पीएम मोदी और उनकी सरकार के झूठ और जुमलों से तंग आ चुका है। जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाकर और भारी टैक्स वसूल कर सरकार, अपना खजाना भर रही है फिर भी देश का कर्ज बढ़ रहा है। देशवासियों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। 'मेक इन इंडिया' का नारा लगाने वाली सरकार के दौरान 2014 से नवंबर 2021 के दौरान 2,783 कंपनियों ने अपना कारोबार समेट लिया है। यह जानकारी खुद सरकार ने लोकसभा में दी है। केंद्र सरकार की सभी नीतियां एक जुमला बन कर रह गई है। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि सड़क से लेकर संसद तक, सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया तक, किसानों पर हो रहे जुल्म, ज्यादती और अत्याचार के खिलाफ श्री राहुल गांधी जी ने आवाज़ बुलंद की। अंततः किसानों के सत्याग्रह के आगे सरकार को झुकना पड़ा। इस ही प्रकार जब जनता का सैलाब उमड़ेगा तो प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को पुनः झुकना पड़ेगा और जनता को राहत दिलवानी पड़ेगी और इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस देश के आम जन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगी। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि देश भर से भारतीय युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता कल महंगाई हटाओ रैली में हिस्सा लेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4507559
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग