समाचार ब्यूरो
31/07/2023  :  19:03 HH:MM
मणिपुर गए प्रतिनिधिमंडल ने सदन के नेताओं को दी जानकारी
Total View  2352


नयी दिल्ली- इंडिया गठबंधन के मणिपुर का जायजा लेने गये प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संसद की कार्यवाही शुरु होने से पहले संसद भवन आज बैठक की और सदन में अपने अपने दल के नेताओं को मणिपुर के ताजा हालात से अवगत कराया।


प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सदन के नेताओं के साथ यह बैठक यहां संसद परिसर में स्थित राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में की जिसमें विपक्ष के सभी दलों के नेता शामिल हुए।

गौरतलब है कि विपक्षी दलों के नेताओं के 20 सदस्यों से अधिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार और रविवार को मणिपुर का दौरा किया था और वहां विभिन्न राहत शिविरों में जाकर पीड़ित लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और अपने दल के सदन के नेताओं को इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   384348
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित