27/07/2023  :  15:40 HH:MM
निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म मंडप का फर्स्ट लुक रिलीज
Total View  2440


मुंबई- एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आने वाली भोजपुरी फिल्म मंडप का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।


निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म मंडप के फर्स्ट लुक में निरहुआ और आम्रपाली शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। निर्माता रौशन सिंह की फिल्म मंडप की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्दगिर्द होने वाली है।इस फिल्म को आनंद सिंह ने निर्देशित किया है।

फिल्म मंडप को लेकर निरहुआ ने कहा कि हमारी फिल्म बेहद खास है। यह जब भी रिलीज हो, इसे जरूर देखें। हम सबों ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है। इस फिल्म की कहानी ने मुझे बेहद आकर्षित किया था। उम्मीद है फिल्म दर्शकों को भी बेहद पसंद आने वाली है।

फिल्म मंडप की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह ने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत संगीत तक बहुत अच्छे हैं। फिल्म मंडप के संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, अरविन्द तिवारी, उमा लाल यादव हैं। लेखक मनोज पांडे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8900549
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित