समाचार ब्यूरो
24/07/2023  :  16:55 HH:MM
भाजपा ने चुनावी रिश्वतखोरी में केसीआर की संलिप्तता की निंदा की
Total View  2354


हैदराबाद - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की ओर से वोट खरीदने के लिए मतदाताओं के विभिन्न समूहों को करदाताओं के पैसे वितरित कर खुलेआम चुनावी रिश्वत देने की कड़ी निंदा की।

तेलंगाना भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के. कृष्ण सागर राव ने यहां एक बयान में कहा, “केसीआर जनता के पैसे से खरीदारी कर रहे हैं।”
उन्होंने सवाल किया, “तेलंगाना सरकार ने राज्य में आगामी चुनावों से पहले प्रत्येक मुस्लिम परिवार में एक सदस्य को एक लाख रुपये वितरित करने का आदेश जारी किया है। मुसलमानों को ही क्यों? उनकी सरकार चुनाव से पहले ऐसे भ्रष्ट निर्णय लेने के लिए कैसे योग्य है? यह संविधान की ओर से प्रस्तावित समान अवसर कैसे तैयार करेगा।”
श्री राव ने कहा,“क्या यह सार्वजनिक भ्रष्टाचार नहीं है? यह आखिर क्या है? केसीआर को यह समझना चाहिए कि उनकी चुनी हुई सरकार सिर्फ राज्य के खजाने की संरक्षक है वह अपनी राजनीतिक उपयोगिता के लिए अंधाधुंध धन बांटने वाले कोई राजा नहीं हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा इस अनैतिक और अनुचित भ्रष्ट चुनावी हथकंडे पर राज्य चुनाव आयोग एवं देश के चुनाव आयोग दोनों से औपचारिक रूप से शिकायत करेगी, जो कि मुख्यमंत्री केसीआर और उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कर रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3959903
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित