समाचार ब्यूरो
22/07/2023  :  22: 30 HH:MM
जौनपुर में मणिपुर की अमानवीय घटना के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Total View  1462


जौनपुर- मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।


जौनपुर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम एडवोकेट की अगुवाई में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने मणिपुर सरकार की बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

श्री तबरेज ने कहा कि मणिपुर कि घटना ने सभी भारत वासियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है, इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार और मणिपुर की भाजपा सरकार हाथ पे हाथ रखे बैठी है। राष्ट्रपति से हम मांग करते हैं कि तत्काल प्रभाव से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा कर शांति स्थापित करें।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   804939
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित