समाचार ब्यूरो
22/07/2023  :  17:35 HH:MM
यूनान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है: मौसम वैज्ञानिक
Total View  254


एथेंस- यूरोपीय देश यूनान में इस सप्ताह के आखिर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार है।

मौसम वैज्ञानिकों ने यह चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके मद्देनजर लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है और एथेंस के प्राचीन एक्रोपोलिस सहित देश के सभी पर्यटक स्थल अगले दो दिनों लिए बंद कर दिया गया है।
देश के शीर्ष मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि यूनान में इस वर्ष की गर्मी 50 वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है।
इस बीच अग्निशमन कर्मी कई जंगलों में लगी आग को काबू पाने में लगे हुए हैं।
आपात स्थिति और नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने देश भर में नई आग लगने के बड़े खतरे की चेतावनी दी हैं।
पश्चिमी अटिका - एथेंस के ठीक पश्चिम में - दक्षिणी पेलोपोनिस में लैकोनिया और रोड्स द्वीप सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।
यूनान के यूरोपीय संघ के साझेदारों फ्रांस और इटली के अग्निशमन विमान और पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया और बुल्गारिया के 200 से अधिक अग्निशामक यूनान के जंगलों में लगी आग को बुझाने में सहायता कर रहे हैं। पड़ोसी देश तुर्की ने भी मदद के लिए कुछ विमान भेजे है।
यूनान में कई अन्य यूरोपीय देशों की तरह इस महीने की शुरुआत से अत्यधिक गर्मी देखी गई। मौसम वैज्ञनिकों के अनुसार रविवार को और भी ज़्यादा गर्मी होगी मध्य यूनान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1761818
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क